पैरालम्पिक : विनोद कुमार ने अपना पदक गंवाया

Vinod Kumar Paralympic
The Hindi Post

टोक्यो | भारतीय डिस्कस थ्रो पैरा एथलीट विनोद कुमार को विकलांगता वर्गीकरण मूल्यांकन में अपात्र पाए जाने के बाद एफ52 वर्ग में यहां चल रहे पैरालम्पिक में जीता कांस्य पदक सोमवार को गंवाना पड़ा है।

भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) ने कहा, “एफ52 वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले विनोद का पदक रद्द कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि शेफ डी मिशन गुरशरण सिंह ने की है। हालांकि, आयोजनों से पहले खिलाड़ियों का वर्गीकरण स्वयं आईपीसी अधिकारियों द्वारा किया जाता है, लेकिन प्रतियोगिता के दौरान इसे दोषपूर्ण पाया गया। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पूर्व जवान विनोद ने 19.91 मीटर का थ्रो कर कांस्य हासिल किया था। इस वर्ग का स्वर्ण पोलेंड के पिओत्र कोएविक्ज ने 20.02 मीटर के थ्रो और क्रोएशिया के वेलिमिर संदूर ने 19.98 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था।

हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) और टोक्यो 2020 आयोजन समिति ने सोमवार सुबह अपनी वेबसाइटों पर एक अधिसूचना पोस्ट की जिसमें बताया गया था कि पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ52 के परिणामों की समीक्षा की जा रही है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!