दिन की भीषण गर्मी में बारात निकलने के लिए बनाया जबरदस्त जुगाड़, वीडियो हुआ वायरल

Baraat Jugaad (1)
The Hindi Post

देश के उतरी राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके साथ ही इस समय शादियों का सीजन भी है। शादी का सीजन का मतलब – डांस, गाना और भरपूर मस्ती। पर बेहद गर्म मौसम सबको परेशानी में डाल देता है। बाराती भी इससे अछूते नहीं है।

और जब बारात निकले और डांस न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। पर डांस का मजा तब किरकरा हो जाता है जब तेज धूप में बारात विवाह स्थल के यहां जानी हो। ऐसे में अगर यह जुगाड़ हो जाए कि बारात भी निकले और उसपर छत हो, तो क्या ही कहने।

ऐसे ही एक जुगाड़ का वीडियो सामने आया है जिसमें दिन के समय एक बारात निकल रही और है, सब बाराती नाच रहे है और किसी को कोई फर्क नही पड़ रहा क्योंकि उसके ऊपर एक अस्थाई छत बनाई गई है जो तेज धूप से बचा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दिन का वक्त है, चिलचिलाती धूप है और बारात निकल रही है। बारात को सूर्य की तेज किरणों से बचाने के लिए टेंट की अस्थाई छत बनाई गई है। इसके कारण बारात आराम से निकल रही है।

इस वीडियो को ट्विटर पर देवयानी कोहली नाम की यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग बारात को धूप से बचाने के लिए किए गए किये गए इस जुगाड़ से बेहद खुश है। आप भी इस वीडियो को यहां देख सकते है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!