चोरी करके चलती ट्रेन से भाग रहा था चोर, लोगों ने पकड़ा तो लटक गया खिड़की से, 2KM तक लटका रहा, Video

Begusarai Thief (1)
The Hindi Post

बिहार के बेगूसराय जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है. दरअसल, हुआ यूं कि एक युवक चलती ट्रेन में चोरी करके भाग रहा था. वो ट्रेन से उतरने की कोशिश में था. पर सफल नहीं हुआ. इसी दौरान, यात्रियों ने उसे पकड़ लिया. चोर कोच की खिड़की से लटक गया था.

जब चोर खिड़की पर लटका हुआ था तब यात्रियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से चोर खिड़की से लटका हुआ है, जबकि कुछ लोगों ने उसे पकड़ रखा है ताकि वह चलती ट्रेन से गिर न जाए.

यह मामला 30 अगस्त 2023 का बताया जा रहा है. यात्रियों का कहना है कि कटिहार से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन (नंबर 05263) में सवार एक चोर महिला यात्री का बैग लेकर भागने लगा. वह अपनी जान जोखिम में डालकर चलती ट्रेन की खिड़की से लटक गया. इस समय, यात्रियों ने उसे मजबूती से पकड़ लिया क्योंकि ट्रेन तेज गति से चल रही थी.

इसके बाद चोर जोर जोर से रोने लगा और छोड़ देने की गुहार लगाने लगा. यात्रियों ने उसका हाथ खिड़की के अंदर खींचकर पकड़ा ताकि वो गिरे नहीं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है कि चोर दो किलोमीटर तक ऐसे ही लटका रहा और अगला स्टेशन आने पर वो प्लेटफार्म पर उतरा तो यात्रियों ने उसे घेर लिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!