CM नीतीश कुमार पैर फिसलने की वजह से गिरे, सुरक्षाकर्मियों ने उठाया, VIDEO

Nitish Kumar Fell (1)
The Hindi Post

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी में एक उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान उनका पैर फिसल गया. हालांकि वहां मौजूद उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और नीचे गिरने से पहले ही संभाल लिया. इस दौरान बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर भी मौजूद थे.

नितीश कुमार के गिरने का वीडियो भी सामने आ गया है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री को गिरते और फिर सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें संभालते हुए देखा जा सकता है.

संभालने के बाद जब नितीश कुमार खड़े हुए तो उन्होंने इस हॉल का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने राज्यपाल के साथ फोटो भी खिचवाई. दरअसल जिस जगह नितीश कुमार खड़े थे वह जगह समतल नहीं थी और यही वजह है कि उनका पैर फिसल गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!