राहुल गांधी के बेहद करीब पहुंचा युवक, Kiss करने की कोशिश की, सामने आया VIDEO

rahul gandhi p

राहुल गांधी ने पूर्णिया में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान बुलेट चलाई/(फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

बिहार में इसी साल चुनाव होने हैं. चुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राज्य में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं.

रविवार (24 अगस्त) को यात्रा के आठवें दिन राहुल और तेजस्वी मोटर साइकिल पर नजर आए. राहुल गांधी ने पूर्णिया में बुलेट चलाई और उनके पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे. राहुल ने करीब दो किलोमीटर तक बाइक यात्रा की और फिर रास्ते में ढाबे पर रुक कर चाय पी.

इस दौरान राहुल की सुरक्षा में चूक देखने को मिली. एक युवक अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी बाइक के करीब पहुंच गया. उसने राहुल गांधी को Kiss करने की कोशिश की. उसके ऐसा करते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हटा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है और इस पर लोग प्रतिक्रिया दी रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!