अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, “भाजपा वाले मार देंगे और हमें जेल जाना पड़ेगा”, किसकी बात कर रहे है सपा अध्यक्ष

Akhilesh Yadav 2 (1)
The Hindi Post

बीते दिनों समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने एक ऐसा बयान दिया था जिससे सनसनी फैल गई थी. उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे. अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूजा पाल के इस आरोप पर बयान आया है. उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निष्कासित विधायक के आरोप का जवाब दिया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि जो सीएम से मिल रहा है उसे मुझसे खतरा है. अखिलेश यादव ने कहा कि जब वो मेरे साथ थीं तो जान का खतरा नहीं था. सपा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस मामले में सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है.

अखिलेश ने कहा, “एक बात समझ में नहीं आती कि कोई मुख्यमंत्री से मिले और उसे जान का खतरा दूसरे दल के नेता से हो. यह बात मैं समझ नहीं पा रहा हूं. शायद वो मीडिया, वो वाला मीडिया मुझे समझा पाए.”

उन्होंने आगे कहा, “हम लोग जेल चले जाएंगे, मार देंगे बीजेपी वाले, हालांकि नहीं बोलनी चाहिए यह बात लेकिन अगर ऐसी कोई बात है किसी के मन में कि किसी से खतरा है तो इसकी जांच हो. आखिरकार कौन ऐसे लोग हैं, कौन ऐसे संगठन के लोग है जो किसी की जान ले सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश की सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते और इसलिए दिल्ली सरकार को पत्र लिखा गया है.

उन्होंने आगे कहा, “गृह मंत्री को पत्र लिखा गया है. हमें यहां से न्याय की उम्मीद नहीं है. शायद केंद्रीय गृहमंत्री न्याय दिलवा सकें.”

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!