पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के आरोपी ने एनकाउंटर के बाद मीडिया से क्या कहा ?

vipin bhati

आरोपी विपिन भाटी ने के हिरासत से भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने उसके पैर में गोली चलाई /(फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा में पत्नी को दहेज के लालच में जिंदा जलाकर मारने वाले पति विपिन भाटी का कहना है कि उसे इसका कोई पछतावा नहीं है. उसने दावा किया है उसकी पत्नी निक्की भाटी अपने आप मरी है. इसी के साथ उसने यह भी कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है. गुरुवार की रात को विपिन भाटी और उसके परिवारवालों ने निक्की के साथ मारपीट कर जिंदा जला दिया था. पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी थी. इस बीच रविवार को विपिन ने हिरासत से भागने की कोशिश की जिसके बाद यूपी पुलिस को गोली चलानी पड़ी. विपिन के पैर में गोली लगी है.

अस्पताल में भर्ती विपिन ने मीडिया से कहा, मुझे कोई पछतावा नहीं है. मैंने उसे नहीं मारा. वो अपने आप मरी है. विपिन ने आगे कहा, पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती है. ये आम बात है. बता दें, निक्की भाटी के साथ मारपीट और फिर उसे जलाने के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. घटना के बाद निक्की की बहन उसे आनन फानन में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर गई जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

गुरुवार शाम को हुई इस घटना के कई खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इनमें से एक में निपिन और एक अन्य महिला निक्की के बाल पकड़कर उसे घसीटते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि विपिन ने उसके बेटे के सामने मां को जिंदा जला दिया. एक बेटे के बयान वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहा है कि पापा ने मम्मी को चाटा मारा और फिर कुछ डालकर लाइटर से आग लगा दी.

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद निक्की की बहन कंचन उसे ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले गई जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कंचन की शिकायत पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

कंचन ने बताया कि दोनों बहनों की साल 2016 में एक ही घर में शादी हुई थी. निक्की की विपिन से और कंचन की उसके भाई रोहित से. शादी में उन्हें एक एसयूवी दी गई थी लेकिन इसके बाद भी लगातार दहेज मांगते रहे. इसके बाद उन्हें एक और गाड़ी दी गई लेकिन फिर उन्होंने 35 लाख रुपए की मांग की. कंचन का आरोप है कि ससुराल वाले निक्की को प्रताड़ित करते थे. गुरुवार रात को भी उसके साथ मारपीट की गई और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया गया. वह बीच बचाव करने गई तो उसे भी मारा गया.

निक्की के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से विपिन भाटी के एनकाउंटर की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उसके घर को भी तहस नहस कर दिया जाना चाहिए.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!