‘द ग्रेट खली’ की टोल प्लाजा कर्मचारियों से हुई लड़ाई, वीडियो हुआ वायरल

Khali (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ‘द ग्रेट खली’ के नाम से मशहूर रेसलर दलीप सिंह राणा और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच बहस हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पंजाब के किसी टोल प्लाजा का हैं।

डब्लूडब्लूई में खेल चुके खली को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि टोल कर्मचारी ब्लैकमेल कर रहे हैं, वही टोल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि खली ने उनके एक साथी को थप्पड़ मारा हैं।


वायरल वीडियो: ऑटो में सवार थे 27 लोग, पुलिस भी देख कर रह गई दंग


रिपोर्ट्स के अनुसार, खली करनाल से जालंधर जा रहे थे। खली ने आरोप लगाया कि टोल कर्मचारी उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे पर उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कर्मचारियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।

वीडियो में देखा जा सकता हैं कि टोल प्लाजा के वर्कर खली की गाड़ी को घेरे हैं और उनसे बहस कर रहे हैं। उन्होंने खली की गाड़ी को आगे जाने से रोकने के लिए बैरीकेड लगा दिया हैं। थोड़ी देर में वहां एक पीसीआर वैन पहुंच गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने बैरीकेड को हटा दिया।

पुलिस अधिकारी ने वहां पहुंचने पर खली और टोल प्लाजा के वर्कर ने अपने अपने अनुसार घटना के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एक टोल प्लाजा कर्मचारी खाली को बंदर कह कर बुलाता हैं। खली इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते और अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं।

फिलहाल यह वीडियो वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है कि यह घटना सोमवार को हुई थी।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!