लखनऊ: पालतू पिटबुल डॉग ने ली बुजुर्ग महिला की जान, शरीर में कई जगह काटा

Pitbull dog (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

लखनऊ | लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के कैसरबाग इलाके में 82 वर्षीय एक सेवानिवृत्त शिक्षिका की जान उनके ही पालतू पिटबुल डॉग ने ले ली. कुत्ते ने महिला को नीच खाया था. घटना के समय महिला घर में अकेली थी.

जब महिला का बेटा घर पहुंचा तो अपनी मां को खून से लथपथ देख कर सन रह गया. इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. शरीर से अधिक रक्त बह जाने के कारण महिला की मृत्यु हो गई.

पुलिस के मुताबिक मृतका सुशीला त्रिपाठी अपने बेटे अमित, जो जिम ट्रेनर है के साथ रहती थी. उनके पति की मौत हो चुकी है. महिला के बेटे ने दो कुत्ते पाले हुए थे – एक पिट बुल और एक लैब्राडॉग. जब महिला पर पिटबुल ने हमला किया उस समय अमित जिम गए हुए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुत्ते के भौंकने और सावित्री के चिल्लाने की आवाज सुनी थी.

उन्होंने कहा, “जब हमने महिला को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना, तो हम उनके दरवाजे पर पहुंचे, लेकिन वह अंदर से बंद था और चाची खून से लथपथ पड़ी थीं. हमने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह हम खोल न सके. हमने तुरंत उनके बेटे को सूचित किया.”

युवक तुरंत ही घर पहुंच गया और पड़ोसियों की मदद से अपनी मां को बलरामपुर अस्पताल ले गया, जहां से उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया.

ट्रॉमा सेंटर के वरिष्ठ डॉक्टरों ने बताया कि महिला के गले से लेकर पेट और पैरों तक कई गहरे घाव थे. मृतका के शरीर में कुत्ते ने दांत धंसा दिए थे और पेट से मांस अलग हो गया था.

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला को बचाया नहीं जा सका. सोमवार देर शाम शव का पोस्टमॉर्टम हुआ.

घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि दोनों कुत्ते पिछले तीन साल से परिवार के साथ हैं लेकिन उन्होंने कभी पिटबुल को हिंसक होते नहीं देखा. हालाँकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पिटबुल अचानक से इतना हिंसक क्यों हो गया था.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!