मरीज पर आया डॉक्टर को गुस्सा, बुजुर्ग को घसीट-घसीटकर पीटा, VIDEO

old man beaten up by doctor in Chatarpur MP (1)
The Hindi Post

डॉक्टर्स को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, क्योंकि इंसान अगर किसी बीमारी के चक्कर में फंस जाता है तो डॉक्टर्स ही इलाज करके उन्हें ठीक कर सकते हैं. लेकिन क्या हो अगर कोई डॉक्टर हैवान बन जाए तो? मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक मामले सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने एक बुजुर्ग को घसीटते हुए जिला अस्पताल से बाहर फेंक दिया.

छतरपुर के जिला अस्पताल में मरीजों के साथ डॉक्टरों की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है. मरीज हो या कोई बुजुर्ग व्यक्ति, डॉक्टर हर किसी पर अपनी दबंगई दिखा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक डॉक्टर ने 77 वर्षीय बुजुर्ग को घसीटते हुए जिला अस्पताल से बाहर फेंक दिया.

अस्पातल में मौजूद लोगों ने जब इस घटना का वीडियो बनाया तो डॉक्टर वहां से भाग निकला. लोगों ने मांग की है कि ऐसी दबंगई करने वाले डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. बताया जा रहा है कि 77 वर्षीय बुजुर्ग अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचे थे, तभी उन्हें घसीट-घसीटकर मारा गया.

बुजुर्ग को घसीटने वाला यह वीडियो बीते गुरुवार का बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर सिविल सर्जन जीएल अहिरवार से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि हमने डॉक्टर को समझा दिया है कि बुजुर्ग को सबसे पहले देखना है.

हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है और उनका कहना है कि अगर डॉक्टर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ समझाइश नहीं बल्कि कार्रवाई होनी चाहिए. इससे पहले भी जिला अस्पताल में मरीजों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आ चुका है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!