“एयर इंडिया विमान डॉक्टरों के छात्रावास पर गिरा, एक व्यक्ति ने आग से बचने के लिए अपने बच्चे को चौथी मंजिल से…..”: प्रत्यक्षदर्शी
जिस समय विमान हादसा हुआ इस हॉस्टल में रहने वाले डॉक्टर मेस में खाना खा रहे थे, इस कारण मेस को भी नुकसान पहुंचा है (फोटो: आईएएनएस)
अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया. हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे.
एयर इंडिया का यह विमान एक आवासीय छात्रावास पर जा गिरा था. इस छात्रावास में इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर रहते है. आठ से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है तथा दर्जनों लोग या तो घायल हैं या लापता.
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान का पंख इस बहुमंजिला छात्रावास भवन की तीसरी, चौथी और पांचवीं मंजिल से टकराया था. विमान के इस भवन से टकराने के बाद भयावह आग लग गई थी. इसने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया था. इस छात्रावास में 50 से अधिक लोग रहते है. इनमें डॉक्टर के परिवार भी शामिल है.
इस भयावह आग के कारण कई लोग अंदर फंस गए थे. कई अन्य लोगों ने बचने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने भयानक मंजर के बारे में बताया.
एक स्थानीय निवासी ने कहा, “एक व्यक्ति ने अपने बच्चे को बचाने के लिए उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया.” एक महिला भी इसी मंजिल से कूद गई थी. उसे गंभीर चोटें आईं है.
जैसे आग और फैली, कई लोगों को खिड़कियों से कूदते हुए देखा गया था.
हताहतों की आधिकारिक संख्या का इंतजार है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया के विमान के इंटर्न डॉक्टरों के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ से नौ से अधिक लोगों की मौत हो सकती है.
Reported By IANS, Written By: Hindi Post Web Desk
