टी20 वर्ल्ड कप : भारत की उम्मीदों को लगा झटका, अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

New Zealand Defeat Afghanistan

𝐏𝐡𝐨𝐭𝐨 𝐂𝐫𝐞𝐝𝐢𝐭: 𝐈𝐂𝐂 | 𝐓𝐰𝐢𝐭𝐭𝐞𝐫

The Hindi Post

अबू धाबी | आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद भी खत्म हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 8 विकेट पर 124 रन बनाए थे।

इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 18.1 ओवरों में ही 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। टीम की ओर से कप्तान केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे के बीच 56 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। जीत के साथ ही कीवी टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!