अफ़ग़ानिस्तान-न्यूज़ीलैंड मैच के पिच क्यूरेटर मोहन सिंह का हुआ निधन, मौत का कारण अभी अस्पष्ट
मोहन सिंह (फोटो वाया आईएएनएस)
अबु धाबी के शेख ज़ाएद क्रिकेट स्टेडियम के पिच क्यूरेटर, मोहन सिंह का रविवार को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह कथित तौर पर अपने कमरे में मृत्य पाए गए।
अभी सिंह की मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
उनकी मृत्यु न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान का मैच शुरू होने से पहले हुई।

शेख ज़ाएद क्रिकेट स्टेडियम में ही रविवार को न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान की टीम्स आपस में भिड़ी थी। मैच को न्यूज़ीलैंड ने 8 विकेट से जीत लिया।
मोहन सिंह मोहाली, पंजाब के रहने वाले थे। वह यूनाइटेड अरब एमिरेट्स (UAE) जाने से पहले, मोहाली में ग्राउंड सुपरवाइजर के तौर पर काम कर चुके थे। उन्होंने BCCI से पिच क्यूरेटर की ट्रेनिंग ली थी। साल 2004 में वह अबु धाबी चले गए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउन्सिल ने सिंह की मौत पर शोक प्रकट किया है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
