T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या ने किया डांस, हुए रोमांटिक
जीत के बाद हार्दिक अपनी लव लेडी के साथ यूं जीत का जश्न मनाते दिखे / (वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / क्रेडिट : सोशल मीडिया)
T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या ने किया डांस, हुए रोमांटिक
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी बेहतरीन फॉर्म और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. खराब फॉर्म के लंबे दौर को पीछे छोड़ते हुए हार्दिक ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. इसका श्रेय उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को दिया है. हार्दिक का मानना है कि माहिका के आने से उनके जीवन में खुशियां आईं है.
विश्व कप जीतने का सबसे ज्यादा आनंद तो हार्दिक पांड्या ही ले रहे हैं बीच मैदान में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे हैं…😎
समय-समय की बात है कोई साथ छोड़कर जाता है तो कोई साथ देने वाला भी आता है… pic.twitter.com/mFMATVbHR7
— SARITA_BISHNOI (@SARITA_BISHNOI2) March 9, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में जीत दर्ज करने के बाद हार्दिक और माहिका के जश्न के कई रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें दोनों को मैदान पर डांस करते और जीत की खुशी साझा करते देखा जा सकता है. अपनी विनिंग स्पीच में हार्दिक ने भावुक होकर कहा कि माहिका उनके लिए एक ‘लकी चार्म’ की तरह हैं और उनके जीवन में आने के बाद से वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
