स्वाति मालीवाल केस: CM केजरीवाल के आवास से अब यह ले गई पुलिस

Delhi Police (2)

CM अरविंद केजरीवाल के आवास से बाहर आती दिल्ली पुलिस (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली पुलिस पूरी सक्रियता से स्वाति मालीवाल मामले की जांच कर रही हैं. इस क्रम में पुलिस ने CM अरविंद केजरीवाल के आवास से रविवार को डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड यानि डीवीआर को जब्त कर लिया. इसकी जांच की जाएगी.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मारपीट की कथित घटना की फुटेज हासिल करने के लिए डीवीआर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं.

CM केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था. उनको देर रात को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. अब बिभव कुमार से पूछताछ की जा रही हैं.

सूत्रों ने बताया कि बिभव ने अपना फोन तो पुलिस को सौंप दिया पर उसका पासवर्ड नहीं बताया.

इसके अलावा, पुलिस ने दावा किया कि बिभव कुमार ने एक दिन पहले ही फोन को फॉर्मेट कर दिया था. ऐसा करने का कारण उन्होंने यह बताया कि फोन में कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही थी.

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!