CM केजरीवाल अपने नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे, इस पर स्वाति मालीवाल ने दी प्रतिक्रिया

Swati Maliwal (1) (2)
The Hindi Post

स्वाति मालीवाल केस में अपने निजी सचिव बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचेंगे. उनके साथ उनकी पार्टी के सभी नेता होंगे.

CM केजरीवाल ने शनिवार को कहा था कि वह अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आएंगे जहां बीजेपी जिसे चाहे उसे गिरफ्तार कर ले. इस बीच केजरीवाल के सड़क पर उतरने के फैसले को लेकर स्वाति मालीवाल ने उन पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है.

स्वाति मालीवाल ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, “किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं, ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज गायब किए और फोन फॉर्मेट किया? काश इतना जोर मनीष सिसोदिया जी के लिए लगाया होता. वो यहां होते तो शायद मेरे साथ इतना बुरा नहीं होता!’

स्वाति ने भले ही अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनका निशाना सीएम केजरीवाल की तरफ ही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!