तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक ने रखी बाबरी मस्जिद के तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला

Humayun Kabir lays foundation stone of Babri Masjid (1)
The Hindi Post

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के मॉडल पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी. कार्यक्रम के दौरान मौलवियों की मौजूदगी में मंच पर फीता काटकर शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर नारा-ए-तकबीर और अल्लाहु अकबर के नारे गूंजे.

आयोजन में अनुमानित दो लाख से अधिक लोग पहुंचे जिनमें कई लोग सिर पर ईंट लेकर, तो कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली, रिक्शा और वैन के माध्यम से वहां पहुंचे.

कार्यक्रम को देखते हुए बेलडांगा और आसपास के क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इलाके में केंद्रीय सशस्त्र बल की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ तथा स्थानीय पुलिस समेत लगभग 3,000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात रहे.

उल्लेखनीय है कि हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को 6 दिसंबर को शिलान्यास की घोषणा की थी जिसके बाद TMC ने 4 दिसंबर को उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था.

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!