सुष्मिता सेन ने 15-साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शाल से किया ब्रेकअप, कहा रिलेशनशिप खत्म हो गया, प्यार बना रहेगा

Sushmita Sen With Rohman Shawl (1)
The Hindi Post

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पुष्टि कर दी कि वह अब रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में नही हैं।

46 साल की सुष्मिता अपने से 15 साल छोटे रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में थी। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर रोहमन के साथ तस्वीरें शेयर करती थी। उनके पोस्ट को काफी लाइक भी मिलते थे। पर अब दोनों अलग हो गए है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, “हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई और हम हमेशा दोस्त बने रहेंगे। रिलेशनशिप बहुत पहले खत्म हो गया है… प्यार बना रहेगा!”

दोनो ढाई साल से रिलेशनशिप में थे। दोनो लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता का घर छोड़ कर रोहमन जा चुके है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!