मक्का की मस्जिद में सुसाइड की कोशिश ! अल-हरम की ऊपरी मंजिल से कूदा युवक, फिर……, खौफनाक मंजर का सामने आया VIDEO

MAKKA2 (1)

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

मक्का की मस्जिद में सुसाइड की कोशिश ! अल-हरम की ऊपरी मंजिल से कूदा युवक, फिर……, खौफनाक मंजर का सामने आया VIDEO

 

मक्का में मस्जिद अल-हरम में ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की. मस्जिद के सिक्योरिटी फोर्स के एक सदस्य ने कोशिश करते हुए इस शख्स की जान बचा ली. हालांकि इसे थोड़ी चोट जरूर लग गई.

ऑनलाइन वायरल हो रहे फुटेज में दखल देने से पहले के तनाव भरे पल कैद हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी ऊपरी मंजिल पर किनारे की ओर जा रहा है, तभी एक सिक्योरिटी ऑफिसर उसे बचाने की कोशिश में नीचे की ओर दौड़ता है. आत्महत्या रोकने की कोशिश में ऑफिसर घायल हो गया.

एक्स पर शेयर किए गए एक बयान में, मक्का क्षेत्र के अमीरात ने कहा कि ग्रैंड मस्जिद की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स ने उस आदमी के ऊपरी मंजिल से कूदने की कोशिश करने के तुरंत बाद कार्रवाई की. इसमें यह भी कहा गया कि घायल अधिकारी को फ्रैक्चर हुआ है और लागू नियमों के अनुसार सभी जरूरी कानूनी कदम पूरे कर लिए गए हैं.


हरम सुरक्षा बलों ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “ग्रैंड मस्जिद की ऊपरी मंजिल से एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने की कोशिश की घटना हुई. गिरने के समय उसे जमीन पर गिरने से रोकने की कोशिश में एक सुरक्षा अधिकारी घायल हो गया. दोनों लोगों को तुरंत जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए ले जाया गया और जरूरी आधिकारिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं.”

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा कि स्पेशल फोर्स ने स्थिति को कंट्रोल में लाने और नमाजियों की सुरक्षा के लिए तेजी से कार्रवाई की. सऊदी जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने भी यह वीडियो शेयर किया और बताया कि सुरक्षा टीमों ने घटना को संभालने के लिए तेजी से कार्रवाई की.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!