ढह गया ‘अभेद्य किला’ ! चुनाव हारे सीएम स्टालिन, इतने वोटों से मिली शिकस्त…

MK Stalin 2 (1) (1)

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

ढह गया ‘अभेद्य किला’ ! चुनाव हारे सीएम स्टालिन, इतने वोटों से मिली शिकस्त…

 

चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा है. यह उनकी पार्टी – डीएमके के लिए एक बड़ा झटका है.

एमके स्टालिन को अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के उम्मीदवार ने हराया है.

टीवीके के वीएस बाबू ने कोलाथुर से जीत हासिल की है. उन्होंने 82,997 वोट हासिल किए और स्टालिन को 8,795 वोटों के अंतर से हराया. टीवीके के उम्मीदवार विजय धामू ने भी रॉयपुरम निर्वाचन क्षेत्र से चौंकाने वाली जीत दर्ज की है. वह एक ऑटो चालक हैं.

उन्होंने एआईएडीएमके के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री डी. जयकुमार और डीएमके के सुबैर खान, जो पूर्व मंत्री रहमान खान के बेटे हैं, को हराया है.

आईएएनएस

तमिलनाडु चुनाव: कोलाथुर से टीवीके के वीएस बाबू से हारे एमके स्टालिन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!