एक ही सिरिंज से 30 बच्चों को लगा दिया कोरोना का टीका, FIR दर्ज

Covid Vaccine Depositphotos_446962080_S (1)

सांकेतिक फोटो (हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

भोपाल | मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने गुरुवार को कहा कि जिन छात्रों को एक सीरिंज से कोविड वैक्सीन दी गई, वे सभी सुरक्षित हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी.

उन्होंने कहा कि इन छात्रों को 28 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा.

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री ने कहा, छात्रों से एकत्र किए गए नमूनों में से किसी भी संक्रामक रोग का कोई लक्षण नहीं देखने को मिला है. हालांकि, इन सभी छात्रों को 28 दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक सुई-एक सिरिंज-केवल एक बार’ प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से यह एक बड़ी चूक है और इसलिए दोषी व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.”

बुधवार को, मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैन पब्लिक स्कूल में 30 छात्रों को एक ही सिरिंज से कोरोना की वैक्सीन दे दी गई. यह ‘एक सुई-एक सिरिंज-केवल एक बार’ प्रोटोकॉल का सरासर उल्लंघन है.

जब टीकाकरण चल रहा था, एक छात्र के पिता ने देखा कि नर्सिंग छात्र सिरिंज नहीं बदल रहा था और उन्होंने इस पर घोर आपत्ति जताई थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग छात्र ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि उसके पास सभी छात्रों को टीका लगाने के लिए केवल एक ही सिरिंज है.

नर्सिंग छात्र ने यह भी कहा, “मैंने वही किया जो मुझसे करने के लिए कहा गया था. सामग्री (टीके और अन्य किट) देने वाले व्यक्ति ने एक ही सिरिंज दी थी.”

टीकाकरण टीम भेजने के प्रभारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ राकेश रोशन के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!