वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर पथराव, तीन महीने में तीसरी बार ऐसी घटना
नई दिल्ली | वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर हुआ पथराव की घटना सामने आई है. खिड़की का शीशा टूटने की वजह से गुरुवार को वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित प्रस्थान समय से 4 घण्टे देरी से रवाना हो पाई.
विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले तीन महीनों में पथराव की यह तीसरी घटना है. पथराव की वजह से सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. डिविजनल रेलवे मैनेजर के अनुसार यह ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से रखरखाव के लिए कोच केयर सेंटर जा रही थी. उसी समय इस पर पथराव किया गया.
वाल्टेयर डिवीजन रेलवे ने आधिकारिक तौर पर बताया कि बुधवार को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के बजाय 09:45 बजे पर पुनर्निर्धारित किया गया.
पथराव होने के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया.
इससे पहले जनवरी में भी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था. विशाखापट्टनम में कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था.
डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने के अनुसार इस हालिया घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरपीएफ आरोपियों की तलाश कर रही है.
आईएएनएस
