महिला के साथ कर्नाटक के बीजेपी विधायक की तस्वीरें वायरल

Sanjeev Mathandur BJP MLA Karnataka (1)

फोटो वाया आईएएनएस (ट्विटर)

The Hindi Post

दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) | कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने में सिर्फ एक महीने का समय बचा है. ऐसे समय पर राज्य के एक भाजपा विधायक की एक अज्ञात महिला के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

10 मई को होने वाले चुनाव से पहले राज्य में सत्ताधारी पार्टी के लिए यह एक और झटका है. कथित तस्वीरें दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक संजीव मथांदूर की हैं.

सूत्रों ने कहा है कि पार्टी के ही कुछ लोग चाहते हैं कि संजीव मथांदूर को इस बार टिकट न मिले. इसलिए उन्होंने ही कथित तौर पर इन तस्वीरों को वायरल किया हैं.

सूत्रों ने कहा कि उनके (संजीव मथांदूर) खिलाफ जबरदस्त लॉबिंग चल रही है और यहां तक कि कांग्रेस भी इस सीट पर कब्जा करना चाहती है.

मथंदूर ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है.

इससे पहले विधायक के एक निजी वीडियो को लेकर भी अफवाहें उड़ी थी.

सूत्रों का कहना है कि भले ही उन्होंने इलाके में अच्छा काम किया हो, लेकिन मथांदुर ने पार्टी के भीतर कई दुश्मन पैदा कर लिए हैं.

यह ताजा घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब भाजपा अभी भी पार्टी विधायक मदल विरुपाक्षप्पा की गिरफ्तारी के सदमे से उबर नहीं पाई है.

By IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!