इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जसनीत कौर गिरफ्तार, अश्लील फोटो भेजकर करती अमीर युवकों को ब्लैकमेल, रुपए न देने पर गैंगस्टरों से धमकियां दिलाती
Photo: Instagram
इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जसनीत कौर जिसको मंगलवार को मोहाली में गिरफ्तार किया गया था, अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करती थी और उनसे पैसे वसूलती थी. यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक व्यवसायी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद, जसनीत कौर को पुलिस ने हिरासत में लिया गया था. जसनीत पर आरोप हैं कि वह इस व्यवसायी को ब्लैकमेल कर रही थी.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जसनीत कौर के खिलाफ लुधियाना के मॉडल टाउन थाने में एक अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था.
जसनीत को बुधवार को अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं.
जसनीत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छोटे कपड़ों में रील्स पोस्ट करती थी. उसके इंस्टाग्राम पर वर्तमान में दो लाख के करीब फॉलोअर्स हैं.
वो अपनी न्यूड तस्वीरें और वीडियो अपने फॉलोअर्स को भेजती थी और बाद में उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूलती थी.
आरोपी पहले सोशल मीडिया पर अमीर पुरुषों से दोस्ती करती थी और फिर उनकी चैट रिकॉर्ड कर लेती थी. इसके बाद वो पैसों की डिमांड करती थी. अगर कोई पैसे देने से मना करता था तो वो गैंगस्टरों की मदद से उन्हें धमकाती थी.
लुधियाना के रहने वाले 33 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद जसनीत कौर पुलिस के हाथ आई हैं. पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
