सुशांत सिंह राजपूत केस: ईडी की जांच में गौरव आर्य पूरा सहयोग देंगे बोले उनके वकील
फाइल फोटो/सोशल मीडिया
पणजी | गोवा स्थित होटल व्यवसायी गौरव आर्य के वकील ने शनिवार को कहा कि वह ईडी की जांच में अपना पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गौरव को औपचारिक रूप से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा तलब किया है। उत्तरी गोवा के अंजुना बीच विलेज में आर्य के रिसॉर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली के रहने वाले वकील मनु शर्मा ने यह भी कहा कि गौरव, जिनके रिया के साथ हुए व्हाट्सएप चैट्स वायरल हो रहे हैं, आधिकारिक तलब के मुताबिक मुंबई में स्थित ईडी के कार्यालय में उपस्थित होंगे।
शर्मा ने कहा, “वह अपना बयान देने के लिए मुंबई में ईडी के कार्यालय में उपस्थित होंगे। हम जांच में अपना पूरा सहयोग देंगे।”
हालांकि उन्होंने रिया के साथ गौरव के संबंध को लेकर लगाए जा रहे हैं। आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वकील ने कहा, “मैं आरोपों पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। हम एजेंसी संग अपनी बाते साझा करेंगे।”
शुक्रवार को आर्य का पता लगाने में जब ईडी विफल रही, तो उन्हें मुंबई में स्थित एजेंसी के कार्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे उपस्थित होने को कहा गया।
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले आर्य एक गोवा में अपना होटल चलाते हैं, अंजुना में उनके इस होटल का नाम टैमरिंड है। कथित तौर पर रिया और आर्य एक-दूसरे के संपर्क में थे और खबरों के मुताबिक, ड्रग्स को लेकर दोनों के बीच बाते भी हुई थीं।
आईएएनएस
