स्पाइसजेट का विमान तूफान में फंसा, 40 यात्री घायल

SpiceJet FB

सांकेतिक तस्वीर (फेसबुक)

The Hindi Post

कोलकाता | स्पाइसजेट का एक यात्री विमान रविवार शाम पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल में काजी नजरूल इस्लाम हवाईअड्डे पर उतरते समय तूफान में फंसा गया जिसके कारण विमान में बैठे करीब 40 यात्री घायल हो गए।

ओवरहेड केबिन का सामान उन पर गिरने से लगभग 40 यात्रियों को चोटें आई। फ्लाइट मुंबई से आ रही थी। स्पाइसजेट के अधिकारियों ने लैंडिंग के समय मुंबई-अंडाल उड़ान के लड़खड़ने की घटना की पुष्टि की।

अंडाल हवाईअड्डे के सूत्रों ने बताया कि घायल यात्रियों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का अभी भी इलाज चल रहा है। ये सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि विमान ने शाम करीब पांच बजे मुंबई से उड़ान भरी और लगभग 7.30 बजे अंडाल में काजी नजरूल इस्लाम हवाईअड्डे पर उतरना था।

हालांकि, लैंडिंग से पहले, विमान मध्य हवा में तूफान के कारण घटना का शिकार हुआ। हालांकि विमान के पायलट ने स्थिति को संभाला और किसी तरह हवाईअड्डे पर उतरे, लेकिन कई यात्री घायल हो गए।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!