सोनू निगम, उनकी पत्नी व बेटे को हुआ कोरोना, गायक ने कहा “..मैं मर नही रहा हूं”

Sonu Nigam Insta_800x595

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

बॉलीवुड गायक सोनू निगम की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोनू के साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी कोरोना हो गया है।

सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड करके अपने और परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, “मैं कोविड पॉजिटिव हूं इस समय। काफी (लोगों) को पता है, काफी (लोगों) को नही पता है। बहुतो को नही पता पर मुझे लग नही रहा कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं। मैं यहां दुबई में हूं और मुझे इंडिया में आकर भुबनेश्वर में परफॉर्म करना था… तो मैंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मैंने फिर से टेस्ट करवाया और टेस्ट परिणाम पॉजिटिव ही आया। मुझे लगता है हमे इसके साथ जीना होगा.. मैंने कितनी बार खराब गले से या वायरल फीवर होने पर भी कंसर्ट्स में परफॉर्म किया है.. उससे तो यह बेहतर है..मैं मर नही रहा हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका बेटा, उनकी वाइफ और भाभी सब कोविड पॉजिटिव है।

तीन जनवरी को खबर आई थी कि दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है। दोनो को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनका इलाज किया जा रहा था। दोनों को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार को एक्टर जॉन अब्राहम, उनकी पत्नी प्रिया, प्रोड्यूसर एकता कपूर के भी कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आई थी। एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहनो की भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर आई थी।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!