Viral Video – एक स्कूटर पर घूमने निकले 6 लड़के, पांच लड़के बैठे सीट पर, छठा बैठा पांचवे के कंधे पर

6 people on one scooter in Mumbai (1)

तस्वीर: ट्विटर / रमनदीप सिंह होरा

The Hindi Post

मुंबई में एक स्कूटर पर छह (6) लोगों के सवार होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पांच लोग तो स्कूटर की सीट पर बैठे है पर छठा शख्स पांचवे व्यक्ति के कंधे पर बैठा हुआ है.

हैरान कर देना वाला यह वीडियो कार में बैठे एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो शेयर करने वाले शख्स का नाम है रमनदीप सिंह होरा. पांच सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो चार पहिया गाड़ियों के बीच में एक स्कूटर पर 6-लोग सवार है और उसमें से छठा लड़का पांचवे शख्स के कंधे पर बैठा हुआ है.

रमनदीप ने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस कमिश्नर और मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग भी किया है. उन्होंने लिखा, “हद हो गई, एक स्कूटर पर 6 लोग”


यह भी पढ़े – 

रातोंरात करोड़पति बना युवक, जीता 2 करोड़ का जैकपोट

कर्नाटक: बांध की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा युवक 30 फीट की ऊंचाई से गिरा | VIDEO 


इस ट्वीट का मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया. यह ट्वीट 22 मई को रात को 8:11 बजे किया गया था. इस ट्वीट के 10 मिनट बाद ही मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने रमनदीप से संपर्क करके इन युवकों के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस ने पूछा इनकी लोकेशन क्या है?

रमनदीप ने जवाब दिया कि, “इन लड़को की लोकेशन स्टार बाजार अँधेरी वेस्ट है”

वायरल वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी है. कोई हैरान है तो कह रहा कार्रवाई होनी चाहिए.

उम्मीद है इन लड़को को अब तक ढूंढ निकाला गया होगा और उन पर आवश्यक कार्रवाई हो गई होगी.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!