कर्नाटक: बांध की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा युवक 30 फीट की ऊंचाई से गिरा

Youth falls from dam wall in Karnataka

तस्वीर वाया आईएएनएस

The Hindi Post

बेंगलुरू | कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर (Chikkaballapur) में एक युवक को खतरनाक स्टंट करना महंगा पड़ गया। युवक श्रीनिवास सागर बांध (Srinivas Sagar Dam) की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान वह संतुलन बिगड़ने की वजह से 30 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा।

30 फीट की ऊंचाई से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को घटित इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक बांध की दीवार पर चढ़ता नजर आ रहा है, जबकि दीवार से पानी भी बहता दिख रहा है। उसके दोस्तों और वहां मौजूद अन्य लोगों की हूटिंग के बीच वह दीवार पर करीब 30 फीट की ऊंचाई तक चढ़ गया था, लेकिन तभी अचानक अपना संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे आ गिरा।

उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

लगातार बारिश के बाद श्रीनिवास सागर बांध पर पानी बढ़ गया है और यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जिला प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!