नीरज बवाना गैंग की धमकी, 2 दिन के अंदर लेंगे मूसेवाला की हत्या का बदला

Neeraj Bawana (1)

गैंगस्टर नीरज बवाना (फोटो: फेसबुक)

The Hindi Post

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में दिल्ली का कुख्यात नीरज बवाना गैंग कूद गया है. कथित तौर पर नीरज बवाना गैंग ने फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लेने की बात की है वो भी दो दिन के अंदर.

फेसबुक पर ‘नीरज बवाना दिल्ली एनसीआर’ नाम की प्रोफाइल से एक संदेश लिखा गया है कि, “जय बाबा की. दुखद समाचार मिला. सिद्धू मूसेवाला अपना भाई था. दो दिन के अंदर रिजल्ट दिया जायेगा.” यह फेसबुक पोस्ट अन्य गैंग्स जैसे – टिल्लू तजपुरिया गैंग, दविंदर बंबीहा गैंग और कौशल गुड़गांव गैंग को टैग भी किया गया है.

नीरज बवाना दिल्ली के टॉप गैंगस्टर्स में एक है और इस समय तिहाड़ जेल में बंद है.

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में दिनदहाड़े गोली मार के हत्या कर दी गई थी. सिद्धू मूसेवाला के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि उनको 24 गोलियां लगी जिससे उनके मौके पर ही मौत हो गई थी. हत्याकांड के समय सिद्धू मूसेवाला अपने दो दोस्तों के साथ महिंद्रा थार गाड़ी में यात्रा कर रहे थे.

मूसेवाला की हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लग रहा है. गायक मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली है. गोल्डी को लॉरेंस का खास साथी बताया जाता है.

कल यानि सोमवार को सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया जहाँ हजारो लोगों ने नम आँखों से उनको विदाई दी.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!