सिद्धार्थ शुक्ला नेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब है, जाने कौन-कौन है लिस्ट में

Sidharth Shukla

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

मुंबई | वेब सेवा याहू द्वारा जारी किया गया ‘इयर इन रिव्यू 2021’ रिपोर्ट में कहा गया है कि दिवंगत रियलिटी टेलीविजन स्टार और अभिनेता, सिद्धार्थ शुक्ला, इस वर्ष के सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले पुरुष हस्ती हैं। शुक्ला के बाद बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान हैं, जो रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के होस्ट हैं।

सलमान खान के बाद तेलुगू अभिनेता, अल्लू अर्जुन, उसके बाद दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार, और प्रसिद्ध अभिनेता दिलीप कुमार, जिनका इस साल जुलाई में निधन हो गया था।

2021 की सबसे अधिक खोजी जाने वाली महिला हस्तियों में करीना कपूर खान ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना अपने बड़े बेटे तैमूर के साथ छोटे बेटे जेह की तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिससे वह अपने प्रशंसकों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोड़े रखने में कामयाब रही।

कैटरीना कैफ, जिनकी विक्की कौशल के साथ शादी अब सुर्खियों में है, ने दूसरा स्थान हासिल किया, उसके बाद लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण का नाम हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!