शूटर कोनिका लायक ने किया सुसाइड, सोनू सूद ने प्रैक्टिस करने के लिए दी थी राइफल

Konica Layak

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

धनबाद की रहने वाली निशानेबाज कोनिका लायक (Konica Layak) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए गहनता से जांच कर रही है।

आज तक (डॉट इन) पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कोनिका ने फांसी लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया।

कोनिका नेशनल लेवल की शूटर थी। वह कोलकाता में रहकर ट्रेनिंग कर रही थी। अभिनेता सोनू सूद ने इसी साल मार्च में कोनिका को ट्रेनिंग करने के लिए एक राइफल भेंट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोनिका की ट्रेनिंग न कर पाने की समस्या को इंटरनेट यूज़र्स ने मुद्दा बनाया था और सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई थी। कोनिका की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। उन्होंने किसी से एक राइफल उधार ली थी और उससे ही प्रैक्टिस करती थी। इसके बाद सोनू सूद ने जानकारी होने पर उनके और उनके परिवार की मदद की थी।

पिछले साल कोनिका ने 11वी झारखंड स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप जीती थी। उन्होंने 50 मीटर राइफल केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।

फोटो: ट्विटर
फोटो: ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोनिका पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी जोयदीप करमाकर से ट्रेनिंग ले रही थी। उनकी मौत से सभी स्तब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!