‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का निधन, भूमि, तापसी ने जताया शोक

Dadi Chandro Tomar
The Hindi Post

मुंबई | शूटर दादी चंद्रो तोमर का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2019 की फिल्म ‘सांड की आंख’ में चंद्रो की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि चंद्रो तोमर का निधन उनके लिए एक ‘व्यक्तिगत क्षति’ है।

भूमि ने कहा, “यह जानना बहुत दुखद है कि चंद्रो दादी अब हमारे बीच नहीं रही। ये मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह अपने रूल खुद बनाती थी और अपना रास्ता खुद चुनती थीं। उनका प्रकाशी दादी के साथ एक सुंदर रिश्ता था और दोनों ने साथ में कईयों की जिंदगी पर प्रभाव डाला था।”

अभिनेत्री कहती है, “मैं उनका किरदार निभाने के लिए खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं और मुझे उनके जीवन के बारे में जानने का मौका मिला।”

अभिनेत्री का कहना है कि वह उन्हें हमेशा याद रखेंगी।

ट्विटर पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करते हुए, प्रकाशी तोमर की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा, “प्रेरणा के लिए आप हमेशा याद की जाएंगी। आप उन सभी लड़कियों में हमेशा जीवित रहेंगी जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी।”

वहीं रणदीप हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शूटर दादी को याद किया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!