क्या शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का हो गया है तलाक? मलिक ने की पाकिस्तानी अभिनेत्री से शादी, तस्वीरें भी की शेयर

Shoaib Malik (1)
The Hindi Post

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही रिपोर्ट के मुताबिक, शोएब ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया है.

शोएब की दूसरी शादी की खबर ऐसे समय पर आई है जब उनके और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की बात सामने आ रही थी.

शोएब ने सना के साथ अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे. काफी लोग इस शादी पर हैरानी जता रहे है.

बता दे कि सना जावेद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री है. वो तलाकशुदा थी. उन्होंने 2020 में उमर जसवाल से निकाह किया था. हालांकि, जल्द ही दोनों अलग हो गए थे.

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!