क्रिकेटर पर था रेप का आरोप, दोष हुआ सिद्ध, कोर्ट ने सुनाई 8 साल की सजा, लगाया 3 लाख का जुर्माना

Rape (2) (1)
The Hindi Post

काठमांडू | काठमांडू की जिला अदालत ने नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लैमिछाने को रेप के मामले में आठ साल की सजा सुनाई है. यह फैसला कोर्ट ने बुधवार को सुनाया. संदीप आईपीएल भी खेल चुके है.

अदालत ने लैमिछाने को तिलगंगा के एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया. यह घटना 21 अगस्त, 2022 को हुई थी.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, “संदीप को आठ साल जेल की सजा दी गई है. साथ में 300,000 रूपए का जुर्माना भी लगाया गया. कोर्ट ने संदीप को कहा है कि वह पीड़िता को मुआवजे के रूप में 200,000 रूपए दे.”

Sandeep Lamichhane (1)

6 सितंबर, 2022 को युवती ने क्रिकेटर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था.

लैमिछाने को 6 अक्टूबर, 2022 को त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (नेपाल) पर गिरफ्तार कर लिया गया था. यह गिरफ्तारी तब हुई थी जब संदीप वेस्ट इंडीज के दौरे से लौट कर आए थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!