शोएब मलिक ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो अभी विराट और रोहित भी नहीं बना सके है

Shaoib Malik (1)
The Hindi Post

तीसरी शादी करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक सुर्खियों में है. सना जावेद से शादी के एक दिन बाद शोएब ने इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे कर लिए. शोएब ऐसा करने वाले पहले एशियाई क्रिकेटर है.

शोएब इस समय बंगलादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे है. रंगपुर राइडर्स के खिलाफ मैच में 17 रनों की पारी खेलकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 463 मैचों में 14562 रन बनाए है.

गेल के बाद शोएब मलिक और कीरेन पोलार्ड का नंबर आता है. पोलार्ड ने 12430 रन बनाए है. विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. उन्होंने 11994 रन बनाए है.

रोहित शर्मा इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है. उन्होंने 426 टी20 मैचों में 11156 रन बनाए है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!