बांग्लादेश ने भारत के सामने रख दी यह मांग, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़ा है मामला

Sheikh Hasina 3 (1) (1)

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

बांग्लादेश ने भारत के सामने रख दी यह मांग, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़ा है मामला…..

 

बांग्लादेश ने भारत के सामने बड़ी मांग रख दी है. उसकी मांग है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को उसे तुरंत सौंपा जाए. यानि बांग्लादेश सरकार ने भारत से शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने की मांग की है.

बांग्लादेश ने कहा है कि भारत ऐसा करने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि के तहत बाध्य है.

यह मांग उस समय उठाई गई है जब कुछ देर पहले बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई.

अदालत ने 78 वर्षीय अवामी लीग नेता हसीना को उस अभियान का “मास्टरमाइंड” बताया है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे. बता दें कि शेख हसीना छात्र-नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के बीच ढाका से भागकर भारत आ गई थी और अगस्त 2024 से भारत में ही रह रही है.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में राष्ट्रीय चुनाव होने वाले हैं और शेख हसीना की पार्टी को चुनाव लड़ने से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!