दिल्ली में ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी उमर नबी का नया वीडियो आया सामने, सुसाइड बॉम्बिंग को जायज ठहराता दिखा

Umar Nabi Doctor (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली। डॉक्टर उमर मोहम्मद नबी का नया वीडियो सामने आया है. इसने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. डॉ नबी वही आतंकी है जिसने दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास धमाका किया था. इसमें कई लोगों की जान चली गई थी.

जो वीडियो सामने आया है उसमें डॉ उमर अंग्रेजी में बोलते हुए दिख रहा है. वह आत्मघाती हमलों को ‘शहादत अभियान’ बता रहा है. वह इन हमलों को जायज ठहरा रहा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक कमरे में अकेला बैठा है और आत्मघाती बमबारी को लेकर विवादित तर्क दे रहा है. उमर का कहना है कि आत्मघाती हमलों की अवधारणा को लोग गलत समझते हैं और यह इस्लाम में “शहादत मिशन” माना जाता है. वह स्वीकार करता है कि इसके खिलाफ कई विरोधाभास और तर्क मौजूद हैं.

उमर वीडियो में कहता है कि जब कोई व्यक्ति मान लेता है कि उसकी मौत नियति में तय है तो वह खतरनाक मानसिक स्थिति में पहुंच जाता है और अपने जीवन का अंतिम लक्ष्य “मौत” को समझने लगता है. उसने अपने संदेश में कहा — “मौत से मत डरो.”

यह वीडियो डॉ उमर की गहरी कट्टरपंथी सोच को उजागर करता है और दिखाता है कि वह शिक्षित होकर भी आतंकवाद की विचारधारा से प्रभावित था.

यह वीडियो यह भी साफ करता है कि दिल्ली कार ब्लास्ट की योजना जानबूझकर और साजिशन बनाई गई थी न कि किसी दुर्घटना का नतीजा.

यह घटनाक्रम सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती पेश कर रहा है जो अब ऐसे शिक्षित कट्टरपंथी आतंकियों से निपटने की रणनीति पर पुनर्विचार में जुटी हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!