सौभाग्य लाएगी साढ़ेसाती! 5 बड़े राजयोग इन राशियों की बदलेंगे किस्मत….
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
सौभाग्य लाएगी साढ़ेसाती! 5 बड़े राजयोग इन राशियों की बदलेंगे किस्मत….
वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मों का न्यायाधीश माना जाता है लेकिन जब उनकी ही राशि में शुभ ग्रहों का विशेष महासंयोग बनता है तो कठिन दौर भी अवसर में बदल सकता है. वर्तमान में शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जिसके कारण मेष, कुंभ और मीन राशि पर साढ़ेसाती चल रही है. आमतौर पर साढ़ेसाती को संघर्ष और परीक्षा का समय माना जाता है लेकिन जनवरी 2026 में बनने वाले खास ग्रहयोग इस धारणा को पूरी तरह बदलने वाले हैं.
जनवरी 2026 में शनि की स्वामित्व वाली मकर राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल एक साथ गोचर करेंगे. इन चारों ग्रहों की युति से मकर राशि में एक के बाद एक पाँच शक्तिशाली राजयोगों का निर्माण होगा. इन राजयोगों का प्रभाव सिर्फ मकर राशि तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साढ़ेसाती से गुजर रही मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए भी शुभ संकेत लेकर आएगा.
मकर राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा, जो बुद्धि, निर्णय क्षमता, प्रशासनिक योग और करियर ग्रोथ को मजबूती देता है. वहीं बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा, जो धन, वैभव और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत देता है. इसके अलावा मंगल का अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करना रूचक पंच महापुरुष राजयोग बनाएगा जिससे साहस, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. साथ ही सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग और सूर्य-मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग भी बनेंगे. शनि की राशि में एक साथ बनने वाले ये सभी राजयोग अत्यंत फलदायी माने जा रहे हैं.
मेष राशि
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. जनवरी 2026 में बनने वाले राजयोग इस राशि के जातकों को करियर में आ रही बाधाओं से बाहर निकाल सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता आएगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्रों से लाभ के भी प्रबल संकेत हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. चूंकि शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं इसलिए इन जातकों पर उनका प्रभाव अपेक्षाकृत संतुलित रहता है. मकर राशि में बनने वाले राजयोग कुंभ राशि वालों को भौतिक सुख-सुविधाएं दिला सकते हैं. धार्मिक या आध्यात्मिक यात्राओं के योग बनेंगे. मानसिक तनाव कम होगा और वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है.
मीन राशि
मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. हालांकि जनवरी 2026 में बनने वाले राजयोग मीन राशि वालों के लिए बड़ी राहत लेकर आएंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और दोस्तों व सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा. करियर में तरक्की के संकेत हैं और पारिवारिक व निजी रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी.
डिस्क्लेमर: यह जानकारी वैदिक ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है और केवल सामान्य सूचना हेतु है. किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.
