बाइक दुर्घटना में घायल हुए शेन वार्न, 15 मीटर तक घिसटते चले गए

Shane Warne

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

सिडनी | ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न रविवार को एक बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। हालांकि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। वे एहतियात के तौर पर अस्पताल में टेस्ट कराने पहुंचे। सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड ने सोमवार को न्यूज कॉर्प के हवाले से कहा कि, “वार्न अपने बेटे जैक्सन के साथ बाइक चला रहे थे, तभी वह गिर गए और 15 मीटर से अधिक दूरी तक घिसट गए। शेन वार्न का कहना है कि उन्हें स्वास्थ्य में आगे कोई समस्या नहीं हो, इसलिए अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाने गए थे।”

रिपोर्ट के अनुसार, 52 वर्षीय खिलाड़ी, जिन्होंने 145 टेस्ट खेले हैं और खेल में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह बाइक से फिसले और गिरने से उन्हें चोट लग गई। जब वो सोमवार को सुबह सो कर उठे तो उन्हें दर्द था आभास हुआ। डर के कारण की कही उनके पैर की हड्डी न टूट गई हो वो अस्पताल में अपना टेस्ट करवाने चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्न ने न्यूज कॉर्प को बताया, “मैं थोड़ा चोटिल हुआ।” वार्न 8 दिसंबर से गाबा में शुरू होने वाली एशेज सीरीज के लिए फॉक्स स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम में हिस्सा लेंगे।

हाल ही में, शेन वॉर्न ने स्टीव स्मिथ को एशेज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर आलोचनात्मक टिप्पणी की थी।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!