गेस्ट हाउस में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार, जब हुई छापेमारी तो……

Woman Heels Depositphotos_837818246_XL (1) (1)

फोटो क्रेडिट: हिंदी पोस्ट डॉट इन

The Hindi Post

गेस्ट हाउस में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार, जब हुई छापेमारी तो……

 

 

मथुरा में अनैतिक कार्यों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. गुरुवार को सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे और कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो गेस्ट हाउसों पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस कार्रवाई में 11 युवतियों समेत 13 लोगों को पकड़ा गया.

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने सबसे पहले सौंख रोड स्थित दीपक गेस्ट हाउस पर छापा मारा. यहां से पांच युवतियों और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस मालिक दीपक खंडेलवाल को भी पकड़ लिया. पुलिस को यहां से अश्लील सामग्री भी बरामद हुई है.

दूसरी छापेमारी हाईवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देव पैलेस होटल पर हुई. यहां से पुलिस ने 6 युवतियों को अनैतिक कार्य करते हुए गिरफ्तार किया, जबकि होटल संचालक मौके से फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि फरार संचालक की तलाश जारी है.

सीओ सिटी आईपीएस आशना चौधरी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इन दोनों गेस्ट हाउसों में अनैतिक धंधा चल रहा है. मुखबिर की पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दोपहर बाद करीब 3 बजे छापेमारी की गई. दोनों स्थानों से भौतिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में 10 दिन पूर्व भी सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में कृष्णानगर क्षेत्र के दो स्पा सेंटरों में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों और युवकों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. आगे की विधिक कार्रवाई प्रक्रिया में है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!