उप्र के फतेहपुर में मिला महिला का जला हुआ शव

Dead Body Depositphotos_316440000_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

फतेहपुर | फतेहपुर जिले के कल्याणपुर इलाके में गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। करीब 25 साल की महिला के शव को राहगीरों ने झाड़ियों में देखा, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कल्याणपुर एसएचओ, केशव वर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को कहीं और मार कर उसके शव को यहां फेंक दिया गया और आग लगा दी गई।

पीड़ित की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों से लापता लोगों की सूची मांगी है।

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!