संसद की सुरक्षा में चूक, लोक सभा में कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदा शख्स, स्प्रे की गैस, मचा हड़कंप

security breach in Parliament (1) (1)
The Hindi Post

संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए. फिर ये युवक एक बेंच से दूसरी बेंच पर कूदने लगे. इसी दौरान, एक युवक ने पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी. इससे हड़कंप मच गया.

संसद में मौजूद सांसदों के अनुसार, दोनों युवकों के हाथों में गैस कैनिस्टर थे. इन्हीं गैस कैनिस्टर को उन्होंने खोल दिया था. इसके कारण वहां पीले रंग का धुआं फैलने लगा. दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया.

इस घटना के चलते लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

यह पूरा वाकया उस दिन घटा है जिस दिन संसद पर हमले की 22वीं बरसी के मौके पर देश शहीदों को याद कर रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!