‘बूढ़े’ प्रिंसिपल पर सवार हुई आशिकी, 7वीं की स्टूडेंट को लिखा ‘लव लेटर’, कहा- “तुमसे …..”
सांकेतिक तस्वीर (मेटा एआई)
‘बूढ़े’ प्रिंसिपल पर सवार हुई आशिकी, 7वीं की स्टूडेंट को लिखा ‘लव लेटर’, कहा- “तुमसे …..”
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है. दरअसल, सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के आशिक मिजाज प्रिंसिपल का दिल महज 11 साल की एक बच्ची पर आ गया. शिक्षक ने तब हद पार कर दी जब उसने बच्ची को एक प्रेम पत्र लिखकर दिया. उसमें ऐसी ऐसी बातें लिखी जिसको सुनकर और पढ़कर हर कोई सन्न रह गया. प्रेम पत्र में टीचर ने लिखा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हें अपनी पत्नी बनाना चाहता हूं .
दरअसल, ये मामला अलीगढ़ जिले क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल का है. जहां प्रिंसिपल शकील अहमद पर आशिकी का ऐसा शुरुर चढ़ा कि उन्होंने ना तो उम्र की सीमा देखी और ना ही गुरु और शिष्य जैसे इतने पवित्र रिश्ते का लिहाज किया. आशिक मिजाज टीचर ने अपने ही जूनियर विद्यालय की एक कक्षा 7 वीं की छात्रा को प्रेम पत्र लिखकर दे दिया.वहीं 11 वर्षीय छात्रा ने प्रिंसिपल पर गलत हरकतों का आरोप लगाया है.
पीड़िता की मां का कहना है कि स्कूल का प्रिंसिपल लगातार बेटी को परेशान करता था. वह न केवल लव लेटर लिखता था, बल्कि शादी और निकाह करने की बात भी करता था. मां ने बताया कि आरोपी कहता था कि तुझे अपनी पत्नी बनाऊंगा. जबकि मेरी बेटी महज 11 साल की है और सातवीं कक्षा में पढ़ती है.
परिजनों के मुताबिक, बच्ची एक दिन डरी-सहमी हालत में घर लौटी. हिम्मत जुटाने के बाद उसने पूरी घटना मां को बताई. इसके बाद परिवार ने तुरंत जिला प्रशासन से इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर डीएम और एसएसपी ने कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दीनदयाल अस्पताल भेजा गया.
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राकेश कुमार ने पुष्टि की कि आरोपी प्रिंसिपल न केवल छात्रा से छेड़छाड़ करता था, बल्कि निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बना रहा था. उन्होंने आरोपी को तत्काल निलंबित कर दिया है और उनकी सेवाएं समाप्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.
