गोवा के Curlies रेस्तरां को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
गोवा के Curlies रेस्टोरेंट को गिराने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने के चलते नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इसको गिराने का आदेश दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि Curlies रेस्टोरेंट में कोई कमर्शियल एक्टिविटी नहीं होगी।
Curlies रेस्टोरेंट वही नाइटक्लब है जहां हरियाणा की बीजेपी नेत्री सोनाली फोगाट को कथित तौर पर ड्रग्स दी गई थी जिसके बाद उनकी 23 अगस्त को मौत हो गई थी।
नेशनल ग्रीन ट्राइब्युनल (एनजीटी) के आदेश के बाद शुक्रवार सुबह अंजुना-गोवा में स्थित कर्लीज नाइट क्लब को गिराने का काम शुरू कर दिया गया था। पर इसपर फिलहाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।
हरियाणा बीजेपी नेता सोनाली फोगाट ने आखिरी बार इसी नाइट क्लब में पार्टी की थी।
एनजीटी ने 6 सितंबर को कर्लीज नाइट क्लब के मालिक लिनेट नून्स द्वारा दायर एक अपील को खारिज कर दिया था, जिसमें गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण (जीसीजेडएमए) के फैसले को चुनौती दी गई थी।
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
इनपुट्स: आईएएनएस
