एशिया कप : भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से मात दी, कोहली और भुवनेश्वर बने मैच के हीरो
फोटो क्रेडिट: बीसीसीआई (फाइल फोटो)
दुबई | विराट कोहली (नाबाद 122) और भुवनेश्वर कुमार (5/4) के शानदार प्रदर्शन की वजह से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए एशिया कप के सुपर फोर के पांचवें मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से हरा दिया. अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी. टीम की ओर से इब्राहिम जारदान (नाबाद 64) और मुजीब उर रहमान (18) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट चटकाए. वहीं, अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरू से ही विकेट गंवाती रही. पावरप्ले में 20 रनों पर ही आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई. इब्राहिम जारदान ने शानदार बल्लेबाजी करके अफगानिस्तान के लिए कुछ महत्वपूर्ण रन बनाए. लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने विरोधी टीम पर पूरा दबाव बनाकर रखा, जिससे अफगानिस्तान के 13.1 ओवर में 54 रनों पर सात विकेट गिर गए.
आईएएनएस
