सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने मॉडलिंग की दुनिया में रखा कदम, वीडियो आया सामने

Sara Tendulkar Insta 1 (1)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर की 24-वर्षीय बेटी सारा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया है।

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और वह अपनी फोटोज़ को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। उनकी काफी फैन फॉलोइंग है।

स्टारडम में वह किसी भी स्टारकिड से पीछे नही है। अब सारा ने मॉडलिंग फील्ड में कैरियर बनाने के लिए इसमे कदम रख दिया है।

फोटो: इंस्टाग्राम
फोटो: इंस्टाग्राम

सारा ने सोशल मीडिया में कपड़ो के एक ब्रैंड के विज्ञापन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह नज़र आ रही है।

यह वीडियो उनका पहला वीडियो शूट है। इसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही है। सारा के फैंस ने उनको इस वीडियो में मॉडलिंग करने पर बधाई दी।

सारा के इंस्टाग्राम पर 16 लाख से ज़्यादा फॉलोवर्स है। वह जब भी अपनी फोटोज़ शेयर करती है तो उस पर ढेरों लाइक्स और कमैंट्स आते है।

फोटो: इंस्टाग्राम
फोटो: इंस्टाग्राम

सारा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वालो में कई नामचीन लोग शामिल है। युवराज सिंह, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, कनिका कपूर, मसाबा गुप्ता, सारा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है।

वीडियो यहां देखे –

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!