‘कोई शहरी बाबू…’ गाने पर श्रेयस, रोहित और शार्दुल ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Shreyas Dance (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीम्स दो मैचों की श्रृंखला में, पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच की सबसे यादगार बात यह है कि इसमें भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपना डेब्यू किया और पहली ही पारी में शतक जड़ दिया। उनकी अच्छी बल्लेबाज़ी की अब सब तरफ तारीफ हो रही है।

पर अच्छे बल्लेबाज होने के साथ-साथ, श्रेयस बेहतरीन डांसर भी है। इस बात का पता इससे चलता है कि रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे श्रेयस, शार्दूल ठाकुर और रोहित ‘कोई शहरी बाबू…’ गाने के रीमिक्स पर डांस करते दिख रहे है। इस वीडियो में श्रेयस सबसे आगे खड़े होकर डांस कर रहे है, वही शार्दूल और रोहित उनको फॉलो कर रहे है। तीनो काफी मस्ती करते हुए दिख रहे है।

सोशल मीडिया पर डांस का यह वीडियो वायरल हो रहा है। क्रिकेट फैंस को यह डांस और तीनों क्रिकेटर्स का खास अंदाज देखकर मज़ा आ रहा है। आप भी इस डांस वीडियो को एन्जॉय करिए –

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!