“रोहित शर्मा को टीम में ही नहीं होना चाहिए…..” बोले लोक सभा सांसद

Rohit-Sharma-IANS-March-31

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद के विवादित बयान पर घमासान मचा हुआ है. रोहित शर्मा के फिटनेस पर उठाए गए सवाल के बाद कांग्रेस ने उस ट्वीट को हटा दिया. लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भी बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है.

सौगत रॉय ने कहा, “रोहित शर्मा के बारे में जो बोला गया है मैं उससे सहमत हूं. मैं नेता के तौर पर नहीं बल्कि क्रिकेट दर्शक के तौर पर कह रहा हूं. रोहित शर्मा को कब तक छोड़ दिया जाएगा. वह दो से तीन साल में एक बार सेंचुरी किया था. उसे तो टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए. कांग्रेस की लीडर जो बोली है, वह ठीक बोली है.”

रॉय ने कहा कि रोहित फिटनेस की कुछ केयर नहीं करता. ये लोग केवल विज्ञापन में मॉडल बनते हैं, खेल में मॉडल नहीं बनते. फिटनेस की बात करें तो बुमराह अच्छा कैप्टन हो सकता है. नए-नए प्लेयर आ रहे हैं. वे भी अच्छे कैप्टन बन सकते हैं. लेकिन रोहित शर्मा नहीं. उसे तो टीम में ही नहीं होना चाहिए.

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद का भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा पर विवादित बयान सुर्खियों में हैं. रोहित शर्मा की बॉडी शेमिंग के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. ऐसे में शमा मोहम्मद ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!