चोर को मिला उम्मीद से ज्यादा पैसा, खुशी से आया हार्ट अटैक

thief-4173477_640
The Hindi Post

बिजनौर (उप्र) | उत्तर प्रदेश में चोरी से जुड़ा एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां एक चोर को जब चोरी में उम्मीद से ज्यादा पैसा मिल गया तो उसे खुशी के मारे दिल का दौरा पड़ गया। इसके चलते लूटे गए पैसे की ज्यादातर रकम बाद में उसके इलाज में ही खर्च हो गई। यह मामला तब सामने आया जब कोतवाली देहात क्षेत्र में पिछले महीने हुई चोरी के सिलसिले में 2 चोरों में से 1 को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उसने पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने सारी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्म वीर सिंह ने कहा कि 16 और 17 फरवरी की रात को 2 चोर नवाब हैदर नाम के व्यक्ति के सार्वजनिक सेवा केंद्र में घुस गए और वहां चोरी की। हैदर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके सेंटर से 7 लाख रुपये से ज्यादा चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बुधवार को पुलिस ने नगीना पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले अलीपुर से 2 आरोपियों — नौशाद और एजाज को गिरफ्तार कर यह मामला सुलझाया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!